चित्तौड़गढ़ में 8 थानों से जब्त मादक पदार्थों का निस्तारण, 37 क्विंटल डोडा चूरा, गांजा और स्मैक जलाकर नष्ट

चित्तौड़गढ़ में 8 थानों से जब्त मादक पदार्थों का निस्तारण, 37 क्विंटल डोडा चूरा, गांजा और स्मैक जलाकर नष्ट

डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 12 अगस्त। जिले के 8 अलग-अलग थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त अवैध डोडा चूरा, गांजा और स्मैक को मंगलवार को विधिक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद नष्ट किया गया। निस्तारण कार्य निम्बाहेड़ा स्थित वंडर सीमेंट वर्क्स की कीलन में जिला औषधि व्ययन समिति की देखरेख में किया गया।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के अनुसार, मालखानों में मादक पदार्थों और जब्त वाहनों की अधिक मात्रा के कारण स्थान की कमी की समस्या थी। इसी के चलते थानों से प्राप्त प्रस्तावों और तैयार रिकॉर्ड के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

इस दौरान कुल 10 प्रकरणों में जब्त 36 क्विंटल 61 किलो 584 ग्राम डोडा चूरा, 1 किलो 447 ग्राम गांजा और 4 ग्राम 74 मिलीग्राम स्मैक का निस्तारण किया गया। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई।

कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, कार्य प्रणाली शाखा प्रभारी एएसआई मनोज कुमार, संबंधित थानों के थाना प्रभारी, मालखाना प्रभारी तथा वंडर सीमेंट के अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post