उदयपुर जिले के सायरा थाना क्षेत्र में चार साल का मासूम कुएं में गिरा, रेस्क्यू के घंटों बाद मिला शव
डीएस सेवन न्यूज सायरा थाना क्षेत्र की भील बस्ती में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। चार वर्षीय दिनेश पुत्र सुरेश सीताफल तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। अचानक टहनी टूटने से वह संतुलन खो बैठा और करीब 30 फीट गहरे कुएं में गिर गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर सायरा पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और परिजनों ने बच्चे को निकालने के कई प्रयास किए, लेकिन देर रात तक सफलता नहीं मिली। रात करीब 10 बजे पुलिस ने राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग, उदयपुर को बुलाया।
बचाव दल और गोताखोरों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे का शव बाहर निकाला और पुलिस को सौंपा। शव को सायरा अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया आगे होगी। रेस्क्यू टीम में मनोज, विजय नकवाल, दिनेश गमेती, प्रकाश राठौड़, भवानी शंकर वाल्मीकि, कपिल सालवी और चालक कैलाश मेनारिया शामिल थे। रेस्क्यू में दिनेश गमेती का योगदान अहम रहा।
Tags
Breaking News