चित्तौड़गढ़ में पुलिस-रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध पेट्रोलियम के साथ दो गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़। सदर थाना पुलिस और रसद विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अवैध पेट्रोलियम से लदा एक टैंकर जब्त किया गया और दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।
यह कार्रवाई 9 अगस्त की रात रिठौला चौराहा क्षेत्र में की गई। मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर सिटी डीएसपी विनय चौधरी के निर्देशानुसार पुलिस टीम मौके पर पहुँची और टैंकर से तेल निकालते हुए दो लोगों को पकड़ लिया।
जिला रसद अधिकारी के आदेश पर प्रवर्तन अधिकारी सुमन तिवारी के नेतृत्व में टीम ने मौके पर जांच की। पता चला कि टैंकर चालक सुभाषचंद यादव (निवासी मुंबई) टैंकर से पेट्रोलियम निकालकर सतपाल सिंह (निवासी चित्तौड़गढ़) को बेच रहा था।
दस्तावेजों की जांच में सामने आया कि यह पेट्रोलियम ताइवान से मुंबई पोर्ट पर आया था और बगरू, जयपुर की एक कंपनी को भेजा जाना था। मौके से लिए गए नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
पुलिस ने टैंकर को जब्त कर सदर थाने में मामला दर्ज किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में थाना सदर पुलिस टीम के उपनिरीक्षक तुलसीराम, सउनि हीरालाल, हिम्मत सिंह, गोपाल लाल, गुरप्रीत सिंह और डूंगर सिंह शामिल रहे।
Tags
Breaking News