चित्तौड़गढ़ में राउमावि धनेत कलां में तिरंगा रैली के साथ स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरी

डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, में ग्रामीण क्षेत्र के राउमावि धनेत कलां में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाली गई और 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

प्रधानाचार्य राजेंद्र दशोरा के संयोजन में विद्यालय में मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम और साहसिक करतबों का अभ्यास किया गया। विद्यालय इंचार्ज देवेंद्र सिंह चौहान के निर्देशन में विद्यार्थियों ने वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक सतीश जोशी और ऋषिराज जोशी के साथ मार्च पास्ट का रिहर्सल किया। भंवर सिंह चौहान और किशन लाल शर्मा ने पीटी व्यायाम प्रदर्शन की तैयारियां करवाईं।

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी रेणुका भट्ट के नेतृत्व में अध्यापक कमलेश राणावत, सुनीता शर्मा, सुभद्रा भट्ट, लीला देवी और मोनिका तिवारी ने कार्यक्रमों का अंतिम अभ्यास कराया। वहीं, सतीश जोशी, भंवर सिंह चौहान और राजेंद्र गगरानी के निर्देशन में विद्यार्थियों ने आग के गोले में से निकलने जैसे साहसिक करतबों का पूर्वाभ्यास किया।

वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार ने बताया कि मुख्य समारोह राउमावि धनेत कलां में होगा, जिसमें उप्रावि संस्कृत और राबाउमावि धनेत कलां के विद्यार्थी पीटी व्यायाम और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post