प्रतापगढ़ में मेडिकल स्टोर आगजनी—दो आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी
डीएस सेवन न्यूज प्रतापगढ़ जिले के नकोर गांव में मेडिकल स्टोर पर आगजनी और तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
घटना 12 अगस्त की है, जब कुछ लोग मेडिकल स्टोर पहुंचे और दुकान बंद करने की धमकी देने लगे। आरोप है कि पवन गुर्जर पेट्रोल लाकर स्टोर के अंदर और बाहर छिड़क कर आग लगा दी। इससे दवाइयां, नकदी और सामान जलकर खाक हो गया। पास की कपड़े की दुकान भी आग की चपेट में आ गई।
थाना देवगढ़ पुलिस ने पवन गुर्जर और पुष्कर गुर्जर को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें दोनों ने वारदात कबूल की। पुलिस अब अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
---
Tags
Breaking News