चित्तौड़गढ़ रावतभाटा 132 केवी लाइन से टकराया झंडा, करंट से 4 घायल 3 घायल कोटा रैफर, बिजली विभाग पर लापरवाही के गंभीर आरोप

रावतभाटा में जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, झंडे में करंट दौड़ने से 4 लोग झुलसे

डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा क्षेत्र में शनिवार को गुर्जर समाज के जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया।


 भगवान देवनारायण के जुलूस में निकाला गया झंडा अचानक 132 केवी लाइन के तार से टकरा गया



जिससे झंडे में करंट दौड़ गया और पास खड़े चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

हादसे के तुरंत बाद घायलों को रावतभाटा अस्पताल लाया गया
जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को गंभीर स्थिति में कोटा रैफर किया गया। 


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों ने हादसे के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया और आरोप लगाया कि इतनी बड़ी शोभायात्रा के बावजूद सुरक्षा इंतज़ाम नहीं किए गए थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post