डीएस सेवन न्यूज उदयपुर के डबोक क्षेत्र में एक सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। इस दिल दहलाने वाली खबर के बाद ग्रामीणों का गुस्सा सड़कों पर फट पड़ा। स्थानीय लोगों ने डबोक चौराहे पर जमकर हंगामा किया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरकर विरोध जताया, और इस दौरान कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचा।
गुस्साए लोगों ने थाने के बाहर भीड़ जमा कर नारेबाजी की, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मावली, गांसा, वल्लभनगर और खेरोदा से अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हालात पर काबू पाने की कोशिश की। इलाके में तनाव बना हुआ है, और पुलिस हर संभावित स्थिति से निपटने के लिए सतर्क है
Tags
Breaking News