उदयपुर में रिकॉर्डतोड़ बारिश, कई इलाकों में जलभराव
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर शहर में शनिवार को हुई लगातार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। भारी बरसात से शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया, वहीं कॉलोनियों में हालात और भी बिगड़े। कई जगहों पर घरों के बाहर और अंदर तक पानी पहुंच गया। एक कॉलोनी में तो हालात ऐसे बने कि कार पूरी तरह पानी में डूब गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार की बारिश पिछले कई सालों की तुलना में सबसे ज्यादा रही। सड़के बनी तालाब जैसी स्थिति शहर के अलग-अलग हिस्सों में दिखाई दी। आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।
Tags
Breaking News