चित्तौड़गढ़ मातृकुंडिया में खेतों से निकला 9 फीट का मगरमच्छ, रोमांचक रेस्क्यू अभियान सफल

चित्तौड़गढ़ जिले के मातृकुंडिया गांव में 9 फीट का मगरमच्छ रेस्क्यू, ग्रामीणों ने देखा रोमांचक नजारा
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ जिले के मातृकुंडिया गांव में शनिवार को खेतों में अचानक मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। करीब 9 फीट लंबा और 120 किलो वजनी यह मगरमच्छ गांव के खेतों में घूमता देखा गया, जिसके बाद लोगों में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही सबसे पहले गांव के हरलाल कछावर (जो सांपों को रेस्क्यू करने के लिए जाने जाते हैं) मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू टीम को जानकारी दी। इस पर आरजी कर्मचारी पीयूष कमले और रामकुमार साहू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों के सहयोग और पूरी योजना बनाकर रेस्क्यू शुरू किया गया। इस दौरान मगरमच्छ ने हमला करने की कोशिश भी की, लेकिन टीम ने हिम्मत और हौसले से काम लेते हुए आखिरकार उसे पकड़ लिया।
रेस्क्यू पूरा होने के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा। गांव के लोगों ने राहत की सांस ली और रेस्क्यू टीम की सराहना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post