उदयपुर में रेड अलर्ट: झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर,बांधों के गेट खोले
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर जिले में तड़के से हो रही झमाझम बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। लगातार पानी की आवक से नदी-नाले उफान पर हैं और जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने जिले में रेड अलर्ट जारी किया है।
उदयसागर झील के गेट 3-3 फीट से बढ़ाकर 5-5 फीट तक खोल दिए गए हैं। बेड़च नदी उफान पर बह रही है। मानसी वाकल बांध के भी दो गेट 2-2 इंच और एक गेट 4 इंच खोला गया है, वहीं एक गेट 6 इंच और दो गेट 4-4 इंच और खोले जाएंगे।
जल संसाधन विभाग ने निचले इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की एडवाइजरी जारी की है और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।
Tags
Breaking News