चित्तौड़गढ़ गणेश विसर्जन को लेकर चित्तौड़गढ़ जिले में 1000 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर विसर्जन पर ड्रोन से निगरानी

चित्तौड़गढ़ में गणेश विसर्जन हेतु कड़े सुरक्षा इंतजाम
चित्तौड़गढ़ अनंत चतुर्दशी पर शहर व जिलेभर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

शहर में 365 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, वहीं पूरे जिले में लगभग 1000 जवान ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे। गम्भीरी नदी तट पर होने वाले विसर्जन के लिए प्रशासन ने 21 लाइसेंसधारी झांकियों को अनुमति दी है। प्रत्येक झांकी के साथ 3-3 पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए मौजूद रहेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए एमबीसी कंपनी, आरटी, क्यूआरटी और तैराक दल भी तैनात रहेंगे। शहरभर की निगरानी के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों का सहारा लिया जाएगा। इस बीच निजी ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।

ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए डाइवर्जन प्लान लागू किया गया है, ताकि विसर्जन के दौरान किसी प्रकार का जाम न लगे। जिले के सभी 8 वृत्त क्षेत्रों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

एसपी मनीष त्रिपाठी ने कहा कि— “शांतिपूर्ण और सुरक्षित विसर्जन की पूरी तैयारी की गई है।”

Post a Comment

Previous Post Next Post