बीस हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार।*
जयपुर ग्रामीण में धोखाधडी के कई मामलो में फरार चल रहा था
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 19 फरवरी। जयपुर ग्रामीण जिले में धोखाधडी के कई मामलो में फरार चल रहे बीस हजार रुपये का ईनामी बदमाश को शंभूपुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी भदेसर विनोद कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी शम्भुपुरा मनीष शर्मा आरपीएस (प्रशिक्षु) व जाप्ता एएसआई सकेन्द्रसिंह, हैड कानि. फतेहसिंह, कानि. मुकेश कुमार, जितराम व गिरधारी थाने से रवाना हो गश्त करता हुआ अरनियापंथ रेल्वे फाटक पर पहुँचा। जहां जरिये मुखबिर सूचना मिली कि रोहिताश यादव पुत्र बंशीधर यादव निवासी अणतपुरा चिमनपुरा थाना गोविन्दगढ जिला जयपुर ग्रामिण जिसके विरूद्ध धोखाधडी के कई प्रकरण दर्ज हो कई प्रकरणों में वांछित हो जिला पुलिस जयपुर ग्रामीण द्वारा ईनामी घोषित किया हुआ है, जो अरनियापंथ से चित्तौडगढ की तरफ जा रहा है। जिसपर मुताबिक सूचना से पुलिस जाप्ता के अरनियापंथ से चित्तौडगढ़ जाने वाले रास्ते पर रूक नाकाबन्दी की। दौराने नाकाबन्दी एक व्यक्ति आया जिसका नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम 36 वर्षीय रोहिताश यादव पुत्र बंशीधर यादव निवासी अणतपुरा चिमनपुरा थाना गोविन्दगढ जिला जयपुर ग्रामीण होना बताया। जिसपर थाना गोविन्दगढ जिला जयपुर ग्रामीण से सम्पर्क कर जानकारी की तो उक्त रोहिताष यादव धोखाधड़ी व एससी एसटी एक्ट के मामलों में थाना गोविन्दगढ जिला जयपुर ग्रामीण के एक, थाना सामोद जिला जयपुर ग्रामीण के एक व थाना चन्दवाजी जिला जयपुर ग्रामीण के तीन प्रकरणो में वांछित हो जिला पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण द्वारा 20 हजार रूपये का ईनामी अपराधी घोषित किया हुआ है। उक्त ईनामी अपराधी रोहिताश यादव को डिटेन किया गया तथा जिला पुलिस जयपुर ग्रामीण थाना गोविन्दगढ को सिपूर्द किया गया ।
Tags
Breaking News