चित्तौड़गढ़ महिला से मारपीट–छेड़छाड़ मामले में फरार ₹5,000 का इनामी बदमाश चित्तौड़गढ़ में गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़ जिले में महिला से मारपीट और छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई मंगलवाड़ थाना क्षेत्र से जुड़ी घटना में की गई, जहां एक महिला की निजी जमीन पर जबरन रास्ता बनाने को लेकर विवाद हुआ था। 

इसी दौरान महिला के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप सामने आया था। मामले में एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के अनुसार, इस प्रकरण की जांच डीएसपी बड़ीसादड़ी कुलदीप देशराज द्वारा की जा रही थी। पूर्व में इस मामले में आरोपी अम्बालाल कालूराम गुर्जर, निवासी हरियाखेड़ी, को गिरफ्तार कर 14 अक्टूबर 2025 को न्यायालय में पेश किया जा चुका है। जबकि दूसरे वांछित आरोपी पवन लाल पुत्र कालूराम गुर्जर की तलाश लगातार जारी थी।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन तथा डीएसपी बड़ीसादड़ी के सुपरविजन में विशेष टीम गठित की गई। थानाधिकारी भगवान लाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार को आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार आरोपी पवन लाल गुर्जर पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अब उससे पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

DS7NEWS NETWORK CHITTORGARH 

Post a Comment

Previous Post Next Post