डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ जिले की गंगरार तहसील में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीए) ने निर्णायक कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर गांव मानसी जी का खेड़ा में दबिश दी गई
जहां से 323 किलोग्राम डोडा चुरा बरामद हुआ
टीम के पहुंचते ही संदिग्धों ने हालात बिगाड़ने की कोशिश करते हुए बोलेरो वाहन और मादक पदार्थ को आग के हवाले कर दिया।
अचानक भड़की आग से मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई और आसपास बंधे पशुओं पर भी खतरा मंडराने लगा।
ऐसे जोखिम भरे क्षण में सीबीए के एक जवान ने त्वरित निर्णय लेते हुए ऊंचा गेट फांधकर भीतर प्रवेश किया, जिससे टीम को आगे बढ़ने का रास्ता मिला।
फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पाया गया और नुकसान को सीमित रखा गया। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। अधिकारियों ने संकेत दिए कि नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल जारी है और क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जाएगी।
DS7NEWS NETWORK CHITTORGARH
Tags
Breaking News