नीमच में छात्रा का कुएं में मिला शव, सुसाइड नोट में बुआ-फूफा पर आरोप, गिरफ्तारी की मांग पर चक्काजाम

नीमच में लापता छात्रा का कुएं में मिला शव, सुसाइड नोट से खुला राज, परिजनों का आक्रोश
डीएस सेवन न्यूज मध्य प्रदेश नीमच जिले के सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढाबा में लापता 17 वर्षीय छात्रा अंजलि नायक का शव शनिवार को गांव के एक कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। इस घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए जवासा चौराहे पर चक्काजाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार अंजलि 4 फरवरी से घर से लापता थी। परिजनों द्वारा उसकी लगातार तलाश की जा रही थी, लेकिन शनिवार को उसका शव कुएं में मिलने के बाद मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें छात्रा ने अपनी बुआ, फूफा और बड़ी मम्मी पर पीछा करने और धमकाने के आरोप लगाए हैं।

घटना के विरोध में रविवार सुबह करीब 10 बजे मनासा-नीमच मुख्य मार्ग पर परिजन और ग्रामीण एकत्र हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्काजाम शुरू कर दिया। यह प्रदर्शन करीब ढाई घंटे तक चला, इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

DS7NEWS NETWORK Madhya Pradesh 

Post a Comment

Previous Post Next Post