प्रतापनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 456 किलो डोडा चूरा जब्त
डीएस सेवन उदयपुर जिले के प्रतापनगर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एक अहम सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान डबोक से अम्बेरी की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो कार को रोककर बड़ी मात्रा में डोडा चूरा बरामद किया।
सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस को कुल 456 किलोग्राम डोडा चूरा हाथ लगा, जो वाहन में रखे 25 कट्टों में भरा हुआ था।
पुलिस के अनुसार, जैसे ही स्कॉर्पियो को रोका गया, उसमें सवार दो व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। तलाशी के दौरान वाहन से दो अलग-अलग नंबर प्लेट भी बरामद की गईं, जिससे तस्करी के पीछे सुनियोजित साजिश की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन को जब्त करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों द्वारा लगातार तलाश की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
DS7NEWS NETWORK UDAIPUR
Tags
Breaking News