भीनमाल में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवती को 2 किलो अफीम के दूध के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भीनमाल रोडवेज बस स्टैंड पर की गई, जहां युवती बस से उतरकर शहर की ओर आ रही थी।
पुलिस के अनुसार पकड़ी गई युवती की पहचान विमला के रूप में हुई है। उसके पास से बरामद अफीम का दूध उदयपुर से लाया गया था और इसे सांचौर क्षेत्र में सप्लाई करने की योजना थी।
युवती उदयपुर की रोडवेज बस में सवार होकर भीनमाल पहुंची थी। बस स्टैंड पर उतरते ही पुलिस ने उसे संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर रोका और तलाशी के दौरान मादक पदार्थ बरामद किया।
फिलहाल, पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं।
Tags
Breaking News