पीड़िता हुई प्रेग्नेंट 63 साल के ट्यूशन टीचर ने 13 साल की छात्रा से किया रेप

गुजरात के भरूच जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है। अंकलेश्वर तहसील क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ाने वाले 63 वर्षीय शिक्षक पर 13 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है, जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई। पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और उसे हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता आरोपी शिक्षक के घर ट्यूशन पढ़ने जाती थी। आरोप है कि शिक्षक ने अतिरिक्त कक्षा के बहाने छात्रा को अकेले बुलाया और इस दौरान अपराध को अंजाम दिया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी दी थी।

कुछ समय बाद बच्ची की तबीयत खराब होने पर परिजनों ने जांच कराई, जिसमें उसके डेढ़ महीने की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पूरी घटना सामने आई। पुलिस ने बताया कि आरोपी पिछले चार वर्षों से ट्यूशन पढ़ा रहा था। बी-डिवीजन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post