चित्तौड़गढ़ कपासन क्षेत्र की खदान में महिला और एक वर्ष के बेटे का मिला शव मिला मंदिर जाने का बोलकर निकले माँ- बेटे

डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ कपासन थाना क्षेत्र के रंडियारडी रोड पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। यहां स्थित एक तालाब में 11 माह के मासूम और उसकी मां के शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार महिला शुक्रवार सुबह अपने बेटे को लेकर मंदिर जाने की बात कहकर ससुराल से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। आशंका बढ़ने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई।

शनिवार सुबह तालाब में बच्चे का शव नजर आते ही आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। तालाब के किनारे महिला की चप्पल और रुमाल मिलने से यह स्पष्ट हो गया कि महिला भी इसी स्थान पर मौजूद थी। इसके बाद चित्तौड़गढ़ से सिविल डिफेंस की टीम बुलाई गई, जिसने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद तालाब से महिला का शव बाहर निकाला।

मां-बेटे के शव एक साथ देख पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन और गांव की महिलाएं एक-दूसरे से लिपटकर बिलखती नजर आईं। पुलिस ने दोनों शवों को उपजिला चिकित्सालय कपासन की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है।

DS7NEWS NETWORK CHITTORGARH 

Post a Comment

Previous Post Next Post