डीएस सेवन न्यूज निंबाहेड़ा–छोटी सादड़ी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दुधी तलाई उर्फ हमेरपुरा में ग्रामीण प्रशासन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व यूडीएच मंत्री माननीय श्री चंद जी कृपलानी के मुख्य आतिथ्य में नवसृजित पंचायत कार्यालय का विधिवत लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों में खासा उत्साह और संतोष का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रतापगढ़ महावीर सिंह जी कृष्णावत, छोटी सादड़ी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लोकेश जी धाकड़ तथा सरपंच प्रशासक अमरचंद जी पटेल विशेष रूप से मौजूद रहे। इनके साथ ही छगन जीत, जगदीश धाकड़, कन्हैया लाल धाकड़, रमेश धाकड़, निर्मल धाकड़, पंकज धाकड़ और शिवनारायण धाकड़ सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
लोकार्पण समारोह के दौरान क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं, जिनसे आने वाले समय में पंचायत स्तर पर प्रशासनिक कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई गई। ग्राम मोतीपुरा निवासी लोकेश जी धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि नया पंचायत कार्यालय ग्रामीणों के लिए सुविधाजनक साबित होगा और स्थानीय समस्याओं के समाधान में सहायक बनेगा।
नवीन पंचायत भवन के उद्घाटन से दुधी तलाई, मोतीपुरा, खैड़ी, कुंडाल सहित आसपास के गांवों के लोगों में नई उम्मीद जगी है। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल गांवों के सुव्यवस्थित विकास और पारदर्शी प्रशासन की दिशा में एक मजबूत आधार साबित होगी। कार्यक्रम ने ग्रामीण विकास के प्रति जनप्रतिनिधियों की प्रतिबद्धता को भी स्पष्ट रूप से दर्शाया।
DS7NEWS NETWORK
Tags
Breaking News