डीएस सेवन न्यूज उदयपुर जिले में एक बार फिर पैंथर की दस्तक से ग्रामीण दहशत में हैं। बड़ी पंचायत के उपली बड़ी गांव, जो सज्जनगढ़ सेंचुरी क्षेत्र से सटा हुआ है, वहां बीती रात खेत पर छत पर सो रहे किसान बाबूलाल गमेती पर जंगली हमले की आशंका जताई गई। सुबह ग्रामीणों ने खेत से करीब 500 मीटर दूर उनका शव देखा तो सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और बड़गांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमबी अस्पताल भिजवाया गया।
Tags
Breaking News