चित्तौड़गढ़ तेज रफ्तार फॉरच्यूनर में नशे का खेल बेनकाब: ऑपरेशन त्रिनेत्र में 28.8 ग्राम अफीम व 30.4 ग्राम एमडी जब्त 2 आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बिजयपुर थाना पुलिस की कार्यवाही
फॉरच्यूनर कार से अवैध अफीम एवं एमडी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 27 फरवरी। जिले की बिजयपुर थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक फॉरच्यूनर कार से अवैध अफीम 28.8 ग्राम एवं एमडी 30.4 ग्राम जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

      जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध अधिकाधिक कार्यवाही करने हेतु एएसपी चितौडगढ सरिता सिंह तथा वृताधिकारी ग्रामीण चितौडगढ दिनेश सुखवाल के सुपरविजन में थानाधिकारी बिजयपुर रामलाल उप निरीक्षक व पुलिस जाप्ता एएसआई रोडूलाल, कानि. मुकेश, जोगेन्द्र, रणजीत व राजुराम द्वारा सांवरियाजी तिराहा सरहद भोपतपुरा पर नाकाबन्दी की जा रही थी। नाकाबन्दी के दौरान तेज गति से आ रही एक संदिग्ध फॉरच्युनर कार को रोकने का ईशारा करने के बावजूद फॉरच्युनर कार का चालक फॉरच्युनर कार को नाकाबन्दी स्थल से निकालने लगा। जिस पर थानाधिकारी व जाप्ता द्वारा बेरिकेटस लगाकर उक्त कार को रोककर संदिग्ध एवं अवैध वस्तु होने की पूर्ण संभावना होने से कार की तलाशी ली गई चालक व खल्लासी सीट के बिच में हैण्ड रेस्ट के बॉक्स में प्लास्टिक की थैलीयों में अवैध अफीम 28.8 ग्राम एवं एमडी 30.4 ग्राम मिली। उक्त अवैध मादक पदार्थ व कार को जब्त कर आरोपी 30 वर्षीय कानाराम पुत्र चौखाराम जाट निवासी कपुरीया थाना मतौडा जिला फलोदी व 26 वर्षीय मल्लुनाथ पुत्र प्रेम नाथ सिद्ध निवासी पुनरासर थाना सेरोणा जिला बीकानेर को गिरफतार किया जाकर थाना बिजयपुर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजिबद्ध किया गया। प्रकरण में अग्रीम अनुसंधान जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post