निंबाहेड़ा जयपुर से आई आयकर टीम की अचानक एंट्री, निंबाहेड़ा कार्यालय में मचा हड़कंप

निंबाहेड़ा उपपंजीयन कार्यालय में आईटी की सख्त पड़ताल, रिकॉर्ड खंगाले

डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा स्थित उपखंड कार्यालय परिसर में उस समय हलचल बढ़ गई जब जयपुर से आई आयकर विभाग की टीम ने उपपंजीयन (मुद्रांक) कार्यालय में विस्तृत जांच शुरू की। अधिकारियों ने संपत्ति पंजीयन से जुड़े पुराने और हालिया प्रकरणों की फाइलें खंगालीं। विशेष रूप से भुगतान प्रक्रिया, प्रस्तुत चेक, पैन विवरण और संदिग्ध लेनदेन पर ध्यान केंद्रित किया गया। टीम ने भौतिक रजिस्टरों का ऑनलाइन प्रविष्टियों से मिलान कर तथ्यों की पुष्टि की। कार्रवाई के दौरान कार्यालय में दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post