धनेतकलां में दम्पति पर कुल्हाड़ी-पाइप से हमला, समाजजनों ने एसपी से की सख्त कार्रवाई की मांग
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ जिले के निकटवर्ती गांव धनेतकलां में एक दम्पति पर हुए हमले के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। घटना 28 फरवरी की सुबह की बताई जा रही है, जब संतोष देवी अपने पति कैलाशचन्द्र शर्मा के साथ खेत पर मवेशियों का दूध निकाल रहे थे। इसी दौरान गांव के ही दो लोगों पर एकजुट होकर धारदार हथियार और लोहे के पाइप से हमला करने का आरोप है। हमले में संतोष देवी गंभीर रूप से घायल हुईं, जबकि कैलाशचन्द्र के हाथ-पांव में गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद दोनों को उपचार के लिए गांधीनगर स्थित एमईएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों का कहना है कि आरोपितों द्वारा पूर्व में भी कई बार झगड़ा और हमले की कोशिश की जा चुकी है। मामले को लेकर समाज के लोगों ने एकजुट होकर जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
Tags
Breaking News