डूंगरपुर जिला में आधी रात हादसा: खराब ट्रॉले से टकराईं दो गाड़ियां 1की मौत 2 गंभीर

आधी रात का दर्दनाक टकराव: खराब ट्रॉले से भिड़ीं दो गाड़ियां, एक की मौत
डीएस सेवन डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र में पूंजपुर स्थित नागेश्वरी मंदिर के समीप देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। संगमरमर से लदा एक ट्रॉला तकनीकी खराबी के कारण सड़क पर खड़ा था। अंधेरे में पीछे से आ रही क्यूजर जीप और ईको कार उसे देख नहीं सकीं और जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मुंगाना निवासी अनिल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राकेश ननोमा मीणा और 22 वर्षीय ईश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल डूंगरपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां राकेश की हालत चिंताजनक होने पर उसे रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post