चित्तौड़गढ़ बेगूं के धांधड़ा तालाब में डूबने की जानकारी मिली हे मौके पर सिविल डिफेंस टीम पहुंची

डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ बेगूं थाना बेगूं क्षेत्र के गांव भालका स्थित धांधड़ा तालाब में  एक व्यक्ति के डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार लादु पिता सरदार नाथ, उम्र 40 वर्ष, निवासी सिलोरा जिला बूंदी, पानी में डूब गए थे।

सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस टीम चित्तौड़गढ़ मौके पर पहुंची और मात्र एक मिनट के भीतर तलाश कर शव को तालाब से बाहर निकाल लिया। टीम की तत्परता और साहसिक कार्य की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

रेस्क्यू टीम में मुकेश कुमार भोई, राजकुमार भोई, रामलाल भोई, रतनलाल भोई, नारायण लाल किर, कैलाश चंद्र वैष्णव एवं देवीलाल शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post