चित्तौड़गढ़ शम्भुपुरा पुलिस ने अल्टो कार से 38 किलो डोडा चूरा पकड़ा तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस थाना शम्भुपूरा की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही।
अल्टो कार से करीब 38 किलोग्राम अवैध डोडा चुरा बरामद ।
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 18 मार्च 2026। पुलिस थाना शम्भुपूरा द्वारा ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही की जाकर एक अल्टो कार से अवैध अफीम डोडा चुरा जब्त किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की धरपकड कर तस्करो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी सरितासिंह के निर्देशन व डीएसपी भदेसर विनोद लखेरा के सुपरविजन में थानाधिकारी शंभुपुरा धर्मराज मीना एस आई व पुलिस जाप्ता कानि .मुकेश कुमार, दिनेश,प्रकाश,नरेश ने गिलूण्ड अरनोदा रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक अल्टो कार को रोकने का प्रयास किया जिसमे कार चालक द्वारा नाकाबंदी को देख कर कार को भगा कर पहाड़ी की तरफ़ ले गया ।जिसका पुलिस द्वारा पीछा किया लेकिन रात्रि का समय और अंधेरा होने से चालक मौके से भाग गया ।अल्टो कार की तलाशी में करीब 38 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया गया । परिवहन में प्रयुक्त अल्टो कार को जब्त किया गया । । उक्त पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी हैं ।

जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिक हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post