उदयपुर में तेज आंधी-बारिश का असर, सड़क पर गिरा बिजली का खंभा, सप्लाई ठप
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर शहर में देर रात मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के दबाव के चलते एक बिजली का खंभा अचानक सड़क पर आ गिरा, जिससे इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। खंभा गिरने से मार्ग भी कुछ समय के लिए अवरुद्ध रहा, जिससे आवाजाही प्रभावित हुई।
हालांकि घटना के दौरान सड़क पर भीड़ कम होने के कारण किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। आसपास के लोगों ने बताया कि हवाएं काफी तेज चल रही थीं, जिसके कारण खंभा टिक नहीं पाया। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रास्ता साफ करने के साथ मरम्मत कार्य शुरू किया।
प्रशासन ने खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और बिजली के ढांचे से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।
Tags
Breaking News