उदयपुर जगदीश मंदिर में होली के बीच वारदात, महिला पर्यटक की सोने की चेन तोड़कर फरार हुई महिला चोर

होली की भीड़ में महिला पर्यटक की चेन पर हाथ साफ, जगदीश मंदिर के बाहर हुई वारदात
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर के प्रसिद्ध जगदीश मंदिर परिसर में होली के उत्सव के दौरान एक महिला पर्यटक के साथ चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार चेन्नई की रहने वाली कमला स्वामीनाथन मंदिर में दर्शन करने के बाद भीड़ के बीच बाहर निकल रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात महिला उनके करीब आई और मौका पाकर गले से सोने की चेन तोड़कर वहां से भाग निकली।
घटना का अहसास होते ही पीड़िता ने आसपास मौजूद लोगों को बताया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि छीनी गई सोने की चेन की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये है।

मामला उदयपुर के घंटाघर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर संदिग्ध महिला की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post