मध्य प्रदेश नारायणगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार, 30 ग्राम एमडी व 200 ग्राम अफीम बरामद, आरोपी गिरफ्तार

नारायणगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरजिला तस्कर दबोचे, 30 ग्राम एमडी व 200 ग्राम अफीम बरामद
डीएस सेवन न्यूज मध्य प्रदेश मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना पुलिस ने अंतरजिला मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 ग्राम अवैध एमडी ड्रग और 200 ग्राम अफीम जब्त की है, जिनकी कुल कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल एवं एसडीओपी मल्हारगढ़ कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी भारत भाबर के नेतृत्व में 31 मार्च 2026 को चौकी प्रभारी बुढ़ा उपनिरीक्षक विकास गेहलोत ने मुखबिर की सूचना पर पिपलिया मंडी रोड स्थित बालाजी मंदिर के पास बादरी फंटे पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रेहान खान (19 वर्ष) और रेहान उर्फ मुनीर (24 वर्ष) निवासी शाहीबाग कॉलोनी, खजराना थाना क्षेत्र, इंदौर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 और 22 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक विवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल भी जब्त किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से मादक पदार्थ के स्रोत और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

इस पूरी कार्रवाई में नारायणगढ़ थाना पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही है, जिससे क्षेत्र में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

Post a Comment

Previous Post Next Post