उदयपुर होमगार्ड भर्ती के फिजिकल टेस्ट में बड़ा फर्जीवाड़ा: महिला अभ्यर्थी को चिप लगाते युवक रंगे हाथों पकड़ा गया

उदयपुर गांधी ग्राउंड में होमगार्ड भर्ती के दौरान फर्जीवाड़ा, महिला अभ्यर्थियों के बीच घुसा युवक पकड़ा गया

डीएस सेवन न्यूज उदयपुर के गांधी ग्राउंड में चल रही होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के दौरान फर्जीवाड़े का गंभीर मामला सामने आया है। होमगार्ड कमांडेंट प्रणय जसोदिया की ओर से एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है, जिसने कथित रूप से महिलाओं के फिजिकल टेस्ट में अवैध तरीके से प्रवेश किया।

जानकारी के अनुसार, 29 मार्च को भर्ती प्रक्रिया के दौरान करीब 207 महिला अभ्यर्थियों के बीच महेश मेनारिया नामक युवक संदिग्ध स्थिति में पाया गया। वह एक महिला अभ्यर्थी को चिप लगाते हुए पकड़ा गया, जिससे मौके पर मौजूद अधिकारियों को शक हुआ। जांच में सामने आया कि संबंधित युवक को 18 मार्च को ही संबंधित कंपनी द्वारा नौकरी से हटाया जा चुका था।

पूछताछ के दौरान युवक ने खुद को मेडिकल टीम से जुड़ा बताया, लेकिन मौके पर मौजूद मेडिकल स्टाफ ने उसे पहचानने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद स्पष्ट हुआ कि वह भर्ती प्रक्रिया में धोखाधड़ी करने और गलत तरीके से भूमिका निभाने की कोशिश कर रहा था

फिलहाल मामले की जांच हाथी पोल थाना पुलिस द्वारा की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post