भीलवाड़ा NH-148D पर मौत का तांडव।नाथून के पास 2बाइकों की भिड़ंत में 3 की मौके पर मौत 1 गंभीर घायल

NH-148D पर भीषण हादसा: दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल 

शाहपुरा (भीलवाड़ा) के जहाजपुर क्षेत्र में नाथून के पास नेशनल हाईवे 148D पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तुरंत उप जिला अस्पताल, जहाजपुर पहुंचाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद जितेंद्र पुत्र अशोक मेघवंशी, विशाल पुत्र हनुमान सिंह राजपूत और नरेंद्र पुत्र हरजीराम मेघवंशी को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में घायल राहुल पुत्र सरदार सिंह राजपूत का उपचार अस्पताल में जारी है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम, एडिशनल एसपी और थाना अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है


Post a Comment

Previous Post Next Post