चित्तौड़गढ़ ऑपरेशन प्रहार चित्तौड़गढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, 198 वांछित अपराधी गिरफ्तार, 615 जवानों ने 530 ठिकानों पर दी दबिश

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन में जिला पुलिस को बड़ी सफलता
जिले भर में दबिश देकर 198 वांछित आरोपी किये गिरफ्तार

विभिन्न अधिनियमों के 27 प्रकरण दर्ज कर 27 आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस की 98 टीमों के 615 पुलिस कर्मियों ने आईजीपी उदयपुर के निर्देश पर की कार्यवाही
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 29 मार्च 2026। महानिरीक्षक पुलिस रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर जिला पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़, गिरफ्तारी व एरिया डोमिनेंश के लिए रविवार को विशेष अभियान ऑपरेशन प्रहार  चलाकर जिले के समस्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की 98 विशेष टीमों द्वारा विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई करते हुए कुल 198 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। कार्यवाही के दौरान 4 प्रकरण एनडीपीएस एक्ट, 11 प्रकरण आबकारी अधिनियम, 03 प्रकरण आर्म्स एक्ट व 09 प्रकरण अन्य एक्ट में दर्ज कर 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

     पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर वांछित अपराधियों की धरपकड़, गिरफ्तारी एवं एरिया डोमिनेंस के लिए एक विशेष अभियान "ऑपरेशन प्रहार" एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के सुपरविजन में रविवार को संपूर्ण जिले में चलाया गया। वृत्तवार एवं थानावार अपराधियों की सूचीयां तैयार कर उनकी धरपकड़ के लिये अलग अलग टीमों का गठन किया गया. समस्त पुलिस उप अधीक्षकों से वांछित अपराधियों की सूची एवं दबिश टीम तथा दबिश स्थान चिन्हित कर उन्हे अंतिम रूप दिया गया एवं समन्वय स्थापित करते हुए धरपकड़ कार्यवाही की गई

      जिले के शहर चित्तौड़गढ़, ग्रामीण चित्तौड़गढ़, गंगरार, कपासन, बेगू, रावतभाटा, बड़ीसादड़ी, निम्बाहेड़ा व भदेसर वृत्त के समस्त वृत्ताधिकारी एवं थानाधिकारियों के नेतृत्व में कुल 98 विशेष टीमें गठित की गई। जिसमें समस्त थाना, पुलिस लाइन के जाब्ता सहित पुलिस कर्मियों को एकत्रित किया गया

     रविवार तड़के कुल 615 पुलिस कर्मियों द्वारा जिले के 530 संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई, जहां से विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे स्थाई वारंटी, गिरफ्तारी वारंटी, उदघोषित अपराधी, धारा 335 बीएनएसएस में वांछित, विभिन्न प्रकरणों में वांछित एवं अन्य अधिनियमों सहित कुल 198 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें विभिन्न प्रकरणों के अपराध में वांछित 15 अपराधी, स्थाई वारंटी, मफरूरी में वांछित, गिरफ्तारी वारंटी, सामान्य प्रकरणों में वांछित 76 अपराधी व निरोधात्मक कार्यवाही में 90 अपराधी सहित कुल 198 अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं।  जिसमें सबसे अधिक शहर चित्तौड़गढ़ में 23 अपराधियों को दबोचा गया। 07 टॉप 10 वांछित अपराधियों, दो ईनामी अपराधियों को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्यवाही के दौरान पुलिस द्वारा 167 हिस्ट्रीशीटर, 5 हार्डकोर अपराधी व 61 पूर्व में चालान शुदा अपराधियों को चैक किया गया। 37 व्यक्तियों को बीएनएसएस की धाराओं में पाबंद किया गया है।

       अभियान में उक्त कार्यवाही के दौरान 4 प्रकरण एनडीपीएस एक्ट, 11 प्रकरण आबकारी अधिनियम, 03 प्रकरण आर्म्स एक्ट व 9 प्रकरण अन्य अधिनियम में दर्ज कर कुल 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिसमे भादसोड़ा थाना पुलिस द्वारा एक आरोपी के कब्जे से 1 किलो 708 ग्राम अवैध अफीम भी जब्त की गई हैं।
      
उक्त एरिया डोमिनेशन के दौरान पुलिस ने उदयपुर जिले के 10 हजार रुपये के ईनामी बदमाश लक्ष्मण उर्फ लक्की पुत्र गणपतलाल उर्फ जगदीश डॉगी निवासी नारायणपुरा थाना भिंडर उदयपुर को बस्सी थाना पुलिस ने तथा प्रतापगढ़ जिले के 5 हजार रुपये के ईनामी आरोपी फिरोज पुत्र हमीद खान निवासी ऊंचा थाना निम्बाहेड़ा सदर को डूंगला थाना पुलिस ने डिटेन किया है

DS7NEWS NETWORK CHITTORGARH UDAIPUR 

Post a Comment

Previous Post Next Post