फतेहाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाईपास पर घेराबंदी कर नशा तस्कर को दबोचा; 6.68 ग्राम हेरोइन और मोटरसाइकिल बरामद

फतेहाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाईपास पर घेराबंदी कर नशा तस्कर को दबोचा; 6.68 ग्राम हेरोइन और मोटरसाइकिल बरामद
डीएस सेवन न्यूज फतेहाबाद, 28 मार्च। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के मार्गदर्शन में जिले को नशामुक्त करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना शहर फतेहाबाद की गुरुनानकपुरा पुलिस चौकी की टीम ने एक युवक को हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
         गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप कुमार  के रूप में हुई है।
          थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी निरिक्षक सुरेन्द्रा ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस टीम कल शाम गश्त के दौरान हांसपुर रोड बाईपास से हिसार-सिरसा रोड बाईपास की तरफ मौजूद थी। इसी दौरान सिरसा की तरफ से एक युवक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नंबर HR 23C 2915) पर आता दिखाई दिया। सामने पुलिस की गाड़ी देखकर आरोपी घबरा गया और मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा, तो पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे घेराबंदी कर काबू कर लिया।
     
    आरोपी की नियमानुसार तलाशी लेने पर 6.68 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) पाई गई। पुलिस ने बरामद हेरोइन और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है।आरोपी के खिलाफ थाना शहर फतेहाबाद में NDPS एक्ट की धारा 21b, 61, 85 के तहत मुकदमा 128/2026 दर्ज किया गया है। मामले की आगामी जांच जारी है।
       
  फतेहाबाद पुलिस की अपील एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे अपने आसपास होने वाली किसी भी नशीले पदार्थों की बिक्री या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा ताकि समाज को नशे की बुराई से मुक्त किया जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post