चित्तौड़गढ़ भदेसर श्रद्धालुओ को पीने के पानी के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है कलेक्टर के आदेश के बावजूद सरपंच सचिव बैठे आंखे मूंदे।

भेरुजी बावजी स्थल पर श्रद्धालुओं की प्यास—खराब ट्यूबवेल से श्रद्धालु दर-दर भटकने को मजबूर, प्रशासन बेखबर
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ जिले में भदेसर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत करेडिया के वार्ड आकोलागढ़ स्थित भेरुजी बावजी के पवित्र स्थल पर इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही बनी हुई है। यहां प्रतिदिन तीन से चार रात्रि जागरण आयोजित हो रहे हैं, जिनमें दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। लेकिन विडंबना यह है कि इन श्रद्धालुओं को पीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।

स्थानीय स्तर पर राज्य सरकार द्वारा लगाई गई ट्यूबवेल मोटर कई दिनों से खराब पड़ी है, जिसके चलते श्रद्धालुओं को पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। पहाड़ी पर स्थित इस स्थल तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को लगभग 500 से 700 मीटर की चढ़ाई करनी पड़ती है, ऐसे में पानी की अनुपलब्धता श्रद्धालुओं के लिए बड़ी परेशानी बन गई है।

श्रद्धालुओं ने इस समस्या से ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव को अवगत भी कराया, लेकिन बावजूद इसके अब तक कोई समाधान नहीं किया गया। ट्यूबवेल की मोटर को बाहर निकालकर छोड़ दिया गया है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है और श्रद्धालु लगातार परेशान हो रहे हैं।

रामेश्वर लाल जाट भागल द्वारा उपखंड अधिकारी रंजनी मीणा को लिखित में शिकायत दी गई, लेकिन इस पर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जबकि चित्तौड़गढ़ जिले की नव नियुक्त कलेक्टर डॉ. मंजू द्वारा बंद पड़े हैंडपंप और ट्यूबवेल को शीघ्र ठीक करने के स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं और कई स्थानों पर निरीक्षण भी किया गया है।

इसके बावजूद ग्राम पंचायत करेडिया के प्रशासक कालूराम गाड़री एवं ग्राम विकास अधिकारी हजारीलाल द्वारा इस गंभीर समस्या की अनदेखी की जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि श्रद्धालुओं को पीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, जबकि ग्राम पंचायत करेडिया कुंभकर्णी नींद में सोई हुई है और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post