उतर जाओ पत्नी लेने साथ चलेंगे... MLA की सुनकर टावर से उतरा प्रेमी

डीएस सेवन न्यूज समस्तीपुर में एक युवक अपनी प्रेमिका को साथ रखने की जिद पर मोबाइल टावर पर पर जा चढ़ा. कई घंटों तक प्रशासन और स्थानीय लोगों की सांसें अटकी रहीं. पुलिस ने काफी प्रयास किया लेकिन युवक ने किसी की नहीं सुनी. इसके बाद विधायक ने कहा कि नीचे उतर आओ, साथ चलकर पत्नी लेकर आएंगे. इसके बाद वो नीचे उतरकर आया.

पूरा मामला समस्तीपुर जिले के मोरवा हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत ररियाही पंचायत के कुमैया चौक का है. वासुदेव कुमार नाम का एक युवक अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया. टावर पर चढ़ने के बाद उसने हंगामा शुरू कर दिया और मांग करने लगा कि उसकी प्रेमिका को उसके पास बुलाया जाए. देखते ही देखते टावर के नीचे सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई.

Post a Comment

Previous Post Next Post