जल जीवन मिशन घोटाला: पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल ACB के शिकंजे में!
डीएस सेवन न्यूज जयपुर/दिल्ली। जल जीवन मिशन (JJM) से जुड़े कथित बड़े घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सख्त कार्रवाई करते हुए पूर्व IAS अधिकारी सुबोध अग्रवाल को दिल्ली से हिरासत में लिया है। उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच जयपुर लाया गया, जहां उनसे लगातार पूछताछ जारी है।सूत्रों के अनुसार, उन पर आरोप है कि उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत कुछ चुनिंदा फर्मों को अनुचित लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस पूरे प्रकरण में लगभग 960 करोड़ रुपये के बड़े वित्तीय घोटाले की आशंका जताई जा रही है, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
ACB की इस बड़ी कार्रवाई के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि गहन पूछताछ के दौरान कई अहम तथ्य सामने आ सकते हैं, जिससे अन्य अधिकारियों और ठेकेदारों की संलिप्तता भी उजागर होने की संभावना है।
फिलहाल ACB की टीम पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और आने वाले दिनों में इस घोटाले से जुड़े नए खुलासे सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे मामला और भी गंभीर रूप ले सकता है।