शामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्विफ्ट कार से 86 किलो डोडाचूरा जब्त आरोपी गिरफ्तार


शामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्विफ्ट कार से 86 किलो डोडाचूरा जब्त, आरोपी गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज मध्य प्रदेश मंदसौर पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत मंदसौर जिले के थाना शामगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेन्द्र सिंह उर्फ शंभु सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 86 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा तथा एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार जब्त की है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (गरोठ) श्रीमती हेमलता कुरील एवं एसडीओपी सीतामऊ श्री दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी शामगढ़ उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर यह सफलता हासिल की।

घटना के अनुसार दिनांक 09.04.2026 को सउनि शारदा प्रसाद तिवारी को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सफेद रंग की स्विफ्ट कार क्रमांक RJ 17 CB 6200 में अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें 86 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 72 हजार रुपये आंकी गई है।

आरोपी की पहचान नरेन्द्र सिंह उर्फ शंभु सिंह पिता उमराव सिंह सोधिया राजपूत, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम गुराडिया जोगा, थाना मिश्रोली, जिला झालावाड़ (राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 120/26 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

जब्त सामग्री में 86 किलोग्राम डोडाचूरा जिसकी कीमत लगभग 1,72,000 रुपये है तथा एक मारुति स्विफ्ट कार जिसकी अनुमानित कीमत 7,00,000 रुपये है, शामिल है।

इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय, उप निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह दांगी, सउनि शारदा प्रसाद तिवारी, प्रधान आरक्षक धनपाल जाट, आरक्षक विकास राठौर, आरक्षक इरफान खान, आरक्षक हीरालाल, आरक्षक विशाल सिंह चन्द्रावत तथा चालक सुल्तान मंसूरी सहित पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।
DS7NEWS NETWORK Madhya Pradesh

Post a Comment

Previous Post Next Post