मेडिकल कॉलेज में मधुमक्खियों का हमला, प्राचार्य सहित 10 घायल, 3 छात्र गंभीर भर्ती
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ शहर के पास बोजुंदा स्थित मेडिकल कॉलेज परिसर में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस घटना में प्राचार्य सहित करीब 10 मेडिकल विद्यार्थी घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। हमले के बाद सभी घायलों को तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।
यहां चिकित्सकों की टीम ने उनका उपचार किया, जिसमें तीन छात्रों को भर्ती करना पड़ा, जबकि अन्य को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
फिजिशियन डॉक्टर अनिश जैन के अनुसार घायल छात्रों में प्रदीप, देशराज और दिलीप की हालत को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। बाकी घायलों की स्थिति सामान्य बताई गई है। जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज की इमारत पर बड़ी संख्या में मधुमक्खियों के छत्ते बने हुए हैं,
जिसके चलते यह घटना हुई। फिलहाल प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है
Tags
Breaking News