भालोट गांव में खेतों में आग: गेहूं के खखले जले, एक बाइक खाक
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ बिनोता क्षेत्र के भालोट गांव में खेतों में आग लगने की घटना सामने आई है। मौके पर मिली जानकारी के अनुसार आग खेत में लग गई, जहां आसपास के खेतों में पड़े गेहूं के खखले (फसल के अवशेष/ढेर) जलकर नष्ट हो गए।
आग फैलने के कारण आसपास के किसानों के खेतों में रखे खखले भी इसकी चपेट में आ गए, जिससे काफी नुकसान हुआ। घटना के दौरान खेत पर खड़ी दो बाइकों में से एक पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जबकि दूसरी बाइक भी आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई।
मौके पर मौजूद दशरथ सेन ने बताया कि घटना की सूचना उन्होंने बड़ी सादड़ी स्थित फायर ब्रिगेड को दे दी गई थी
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
Tags
Breaking News