चित्तौड़गढ़ NSUI स्थापना दिवस पर मिसाल: बच्चों में जल बचाओ जागरूकता, 300 बोतलें वितरित व पक्षियों के लिए परिंडे लगाए

LNSUI स्थापना दिवस पर प्रेरणादायक पहल: बच्चों को जल संरक्षण का संदेश, पानी की बोतलें वितरित व पक्षियों के लिए परिंडे लगाए
चित्तौड़गढ़ भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन NSUI के स्थापना दिवस के अवसर पर राशमी तहसील के ऊंचा गांव स्थित विद्यालय में जिला उपाध्यक्ष दिव्यांशु शर्मा के नेतृत्व में एक सराहनीय पहल की गई। कार्यक्रम के तहत “जल है तो जीवन है” मिशन को ध्यान में रखते हुए छोटे बच्चों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर लगभग 300 पानी की बोतलों का वितरण किया गया, ताकि बच्चे पानी के महत्व को समझें और इसे व्यर्थ न करें। साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए गांव में विभिन्न स्थानों पर परिंडे भी लगाए गए, जिससे उन्हें भी पानी उपलब्ध हो सके।

दिव्यांशु शर्मा ने बताया कि पानी केवल मानव जीवन के लिए ही नहीं, बल्कि हर जीव के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे जल संरक्षण को अपनी आदत बनाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ एवं गांव से विशिष्ट अतिथि श्री श्याम लाल जी प्रजापत रिटायर्ड थानाधिकारी एवं रिटायर्ड प्रधानाध्यापक नारायण जी भामबी का भी सहयोग रहा एवं इस कार्यक्रम में एनएसयूआई परिवार से कानसिंह सोलंकी जिला महासचिव, देवकिशन अहीर, गणेश, नटवर सिंह, आदि शामिल रहे।

इस पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है और इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post