होटल से अवैध अफीम बरामद, डॉग स्क्वॉड की मदद से आरोपी गिरफ्तार ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत कार्यवाही
चित्तौड़गढ़, 28 अप्रैल 2026। अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत पुलिस थाना मंगलवाड़, एवं डॉग स्क्वॉड की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए होटल परिसर से अवैध अफीम 41.02 ग्राम अवैध अफीम एवं 267 ग्राम एवं डोडाचूरा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन में व डीवाईएसपी बडीसादडी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में रविवार को थानाधिकारी भगवान लाल पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना मंगलवाड़ मय जाप्ता के एएनटीएफ द्वारा दी गई सूचना पर चितौडगढ से उदयपुर नेशनल हाईवे पर होटल शिव कृपा जम्मू हरियाणा हिमाचल पंजाबी ढाबा, सरहद पालखेडी पहुंचा। जहाँ ए.एन.टी.एफ. टीम मय डॉग स्कॉड उपस्थित मिले जिनको हमराह ले नियमानुसार डॉग स्कॉड द्वारा तलाशी लेने पर देवीलाल पिता कालूलाल अहीर निवासी नंगाखेडा पुलिस थाना मंलगवाड जिला चितौडगढ की कब्जुशुदा होटल से कुल 41.02 ग्राम अवैध अफीम एवं 267 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया जाकर अभियुक्त देवीलाल अहीर को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।
पुलिस थाना मंगलवाड टीमः-थानाधिकारी भगवान लाल, एएसआई भैरूलाल जाट,कानि. टंवरसिंह, श्री भान सिंह, शंकर कृष्ण , प्रदीप कुमार ,डॉग स्कॉड:-कानि पुनम चंद ,कमलेश सीआईडी सीबी डॉग स्कॉड उदयपुर
जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।
Tags
Breaking News