सज्जनगढ़ पुलिस का एक्शन: गोवंश तस्करी पर नाकाबंदी में दो आरोपी गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज थाना सज्जनगढ़ पुलिस ने अवैध गोवंश परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 6 अप्रैल 2026 को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने टीम गठित कर बांसवाड़ा रोड पर नाकाबंदी की और संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की।
नाकाबंदी के दौरान दोपहर करीब 2:05 बजे आरजे-03 जीबी 5965 नंबर की पिकअप गाड़ी को रुकवाकर तलाशी ली गई। वाहन के पीछे बने जालीनुमा ढांचे में दो गाय और बछड़े भरे हुए पाए गए। जांच में पशुओं के लिए पानी और सुरक्षा की उचित व्यवस्था नहीं होना सामने आया। चालक और साथ बैठे व्यक्ति से पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिला और गोवंश को अन्य स्थान पर ले जाकर बेचने की बात सामने आई।
पुलिस ने वाहन सहित गोवंश को कब्जे में लेकर पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर भिजवाया। मामले में राजस्थान गोवंश अधिनियम 1995 के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में विपुल पुत्र कानु डिंडोर (30) निवासी भुराकुआ थाना सज्जनगढ़ और विनेश पुत्र कला भील (42) निवासी छियाखूंटा थाना कसारवाड़ी शामिल हैं। कार्रवाई थाना प्रभारी धनपत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई, जिसमें जगदीशचंद्र, भरत कुमार, मानजीत हेड कांस्टेबल और रमेशचंद्र हेड कांस्टेबल शामिल रहे।
बाइट— धनपत सिंह, सीआई
Tags
Breaking News