चित्तौड़गढ़ खेत पर काम कर रहे युवक की कुएं में गिरने से मौत, सिविल डिफेंस ने निकाला शव

खेत पर काम करते समय कुएं में गिरने से युवक की मौत, सिविल डिफेंस ने घंटों की मशक्कत के बाद निकाला शव
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित भेरूजी का खेड़ा गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। कृषि कार्य के दौरान एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

जानकारी के अनुसार, भेरूजी का खेड़ा निवासी रोशन पुत्र उदा कालबेरिया खेत पर कृषि कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक वह कुएं में गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना तुरंत कोतवाली पुलिस और सिविल डिफेंस टीम को दी गई।

सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए युवक के शव को कुएं से बाहर निकाला। रेस्क्यू अभियान में हेमंत भोई, मुकेश कुमार, रामलाल, नारायण, रतनलाल, खेमराज, रमेश, किशन, बबलू और भेरूलाल सहित टीम के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई।

Post a Comment

Previous Post Next Post