डूंगला क्षेत्र में जेरोफिक्स डम्पिंग का मामला सामने आने से ग्रामीणों में आक्रोश
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ डूंगला क्षेत्र में जेरोफिक्स डम्पिंग का मामला 220 केवी जीएसएस करसाना में लगभग 200 डम्परों से अधिक जेरोफिक्स डम्पिंग का आरोप, ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पुलिस से की कार्रवाई की मांग
बड़ीसादड़ी क्षेत्र में जहर मुक्त बड़ीसादड़ी संघर्ष समिति के आंदोलन को 30 दिन पूरे होने के बाद अब डूंगला क्षेत्र में भी जेरोफिक्स डम्पिंग का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार सहकारिता मंत्री गौतम दक के गृह क्षेत्र डूंगला स्थित 220 केवी जीएसएस करसाना में लगभग 200 से अधिक जेरोफिक्स डम्पिंग मिलने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
ग्रामीणों ने इस संबंध में जिला कलेक्टर डॉ. मंजू को जानकारी देकर मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। वहीं डूंगला थाने में भी रिपोर्ट प्रस्तुत कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि पर्यावरण और जनस्वास्थ्य से जुड़े ऐसे मामलों में प्रशासन को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए। क्षेत्रवासियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
Tags
Breaking News