बीकानेर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात
बीकानेर के खाजूवाला थाना क्षेत्र में एक दामाद ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर ससुराल में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार ससुर ने खेत बेचकर 22 लाख रुपये घर में संदूक में रखे थे। इसकी भनक दामाद को लग गई और उसने दोस्तों के साथ मिलकर रकम चुराने की योजना बना ली।
आरोपी रात के समय ससुराल पहुंचा, मकान की दीवार में छेद किया और अंदर घुसकर संदूक का ताला तोड़ दिया। इसके बाद 22 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। घटना के बाद ससुर को दामाद पर शक हुआ, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दामाद गिरधारी लाल मेघवाल और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक 13 लाख 35 हजार रुपये बरामद किए जा चुके हैं, जबकि शेष 9 लाख रुपये के संबंध में पूछताछ जारी है।
स्थानः चक 17 बीडी, खाजूवाला थाना क्षेत्र, बीकानेर (राजस्थान)
Tags
Breaking News