ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 डीएसटी की कार्रवाई
10 हजार रुपये का इनामी वांछित आरोपी गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 07 जुलाई 2026। ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी को उदयपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर थाना शंभूपुरा के सुपुर्द किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 अभियान के तहत अधिक से अधिक ईनामी आरोपी गिरफ्तार करने हेतु पुलिस निरीक्षक जोधाराम के निर्देशन में एएसआई सूरज कुमार मय जाब्ता कांस्टेबल अरविंद,कृष्ण कांत, अशोक,देवेंद्र, सुरेश सुंडा,रामकेश, शिशपाल,जगदीश की टीम गठित की गई जरिए मुखबिर द्वारा एएसआई सूरज कुमार को सूचना मिली कि पुलिस थाना शंभूपुरा के एनडीपीएस के मामले में ₹10,000 का इनामी आरोपी संपत पिता दूदा डांगी निवासी भीमल चारण थाना वल्लभ नगर जो अहमदाबाद गुजरात में ट्रैक्टर चलाता है और वही रहता है गांव में कभी कभार ही आता हे आज उदयपुर किसी सामाजिक कार्य से आएगा और किसी कार्य के सिलसिले में दिल्ली जाएगा ट्रैवलस से आएगा और उदयपुर से दिल्ली ट्रेन से जायेगा ऐसी सूचना मिली इस पर सूचना विश्वसनीय होने से पुलिस टीम उदयपुर रेल्वे स्टेशन पहुंची जहाँ बताए हुलिए का व्यक्ति मिला जिसका नाम पता पूछा तो सम्पत पिता दूदा डांगी निवासी भीमल चारण थाना वल्लभ नगर जिला उदयपुर होना बताया जिस पर उक्त आरोपी को पुलिस थाना शंभूपुरा के 10,000 ईनामी होंने से नियमानुसार डिटेन कर थाना शंभूपुरा को सिपुर्द किया
उक्त आरोपी को पुलिस टीम ने आसूचना संकलन कर अहमदाबाद से उदयपुर तक मुखबिर सूचना के आधार पर ट्रेकिंग करते हुए डिटेन किया
Tags
Breaking News