निंबाहेड़ा सदर थाना पुलिस 45 किलो 700 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त 2 तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई: 45 किलो 700 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ निंबाहेड़ा, 08 जुलाई 2026।ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस एवं जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक स्विफ्ट कार से 45 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार एवं एस्कॉर्टिंग में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त की है। 

      जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि  महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेन्ज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ अभियान ’ऑपरेशन त्रिनेत्र‘ के तहत एएसपी मुकुल शर्मा के निर्देशन व डीएसपी निंबाहेड़ा शिवप्रकाश टेलर  के सुपरविजन मे थानाधिकारी संजय शर्मा  के द्वारा गठित टीम एसआई सुरेश पालिवाल  मय जाप्ता के द्वारा थाने के सामने वण्डर पुलिया के पास हाईवे रोड पर नाकाबन्दी की जा रही थी नाकाबन्दी के दोरान एक स्विफ्ट कार की तलाशी में 03 कट्टो में कुल 45 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा बरामद कर कार में सवार दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया व कार की एर्स्कोट कर रही मोटर साईकल सवार को भी नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। अफिम डोडा चुरा तस्करी में प्रयुक्त मोटर साईकल व कार को नियमानुसार जप्त किया गया। पुलिस अब तस्करी के रेकेट से जुडे मातहतो पर शिंकजा कस जहर के सोदागरो कि बाल कि खाल निकालकर इस घटना से जुडे सिडीकेट का पता लगाने को जुटी है।

पकड़े जाने की पठ कथा
नाकबन्दी के दोरान नशा तस्कर कार चालक व उसका साथी, एर्स्कोट करने वाली मोटर साईकल का सवार नाकाबन्दी को देख पहले रूका फिर चला ओर फिर नाकाबन्दी तोडकर भागने का प्रयास करने से जाप्ता द्वारा घेरा बन्दी की गई। 
पुछताछ के दोरान अभियुक्तो पर शंका गहराई नशे के सौदागर काफी घबराये हुए थे, पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर दबोच लिया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
  01.अंकित पिता रतनलाल जाट उम्र 24 साल निवासी बोरखेडी थाना कोतवाली निम्बाहेडा जिला चित्तौड़गढ़,02. नाराणाराम पिता गिरधारी लाल जाट उम्र 32 साल निवासी सोडो की ढाणी थाना गुडामालानी जिला बाडमेर, 03. अशोक पिता किशन लाल जाट उम्र 21 साल निवासी आडेल थाना आरजीटी बाडमेर जिला बाडमेर।  
अभियुक्तगण काफी समय से नशा तस्करी में लिप्त है। अभियुक्त मादक पदार्थ की तस्करी का आदतन अपराधी हो पुछताछ के दोरान पुर्व मे भी मादक पदार्थों की बडी खेप मध्य प्रदेश व राजस्थान से मारवाड पहुंचा चुके है।

कार्यवाही टीम का विवरण
एसआई सुरेश पालिवाल  , हैडकानि प्रमोद चौधरी डीएसटी मय डीएसटी टीम

Post a Comment

Previous Post Next Post