मध्य प्रदेश के पन्ना में एक युवक को रील्स पर अपनी रईसी दिखाना भारी पड़ गया। पीड़ित की रील देखने वाले लोगों ने ही उसका अपहरण कर लिया। इसके साथ ही परिजनों से 10 लाख रुपये की फिरौती भी मांग ली। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस ने पहले आरोपी का बैंक खाता सीज कराया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया और पीड़ित युवक को उनके चंगुल से मुक्त कराया। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद शहर में उनकी परेड भी निकाली गई। ताकि कोई और व्यक्ति इस तरह के काम करने की न सोचे। मामला पन्ना जिले के पवई का है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत के सामने पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Tags
Breaking News