उदयपुर बेकरिया पुलिस ने ब्रेजा कार से 127 किलो 690 ग्राम डोडा चूरा पकड़ा, चालक जंगल में भागा

बेकरिया पुलिस ने ब्रेजा कार से 127 किलो 690 ग्राम डोडा चूरा पकड़ा, चालक जंगल में भागा
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर। बेकरिया थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक ब्रेजा कार से 127 किलो 690 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त ब्रेजा कार को भी जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार 17 अगस्त को नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध ब्रेजा कार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर चालक कार को भगाने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो चालक वाहन को छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गया।

पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें 7 काले प्लास्टिक के कट्टे मिले। कट्टों में कुल 127 किलो 690 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा भरा हुआ था। पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया।

कार का नंबर RJ27 CF6425 बताया गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post